• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बनवासी सेवा आश्रम का किया निरीक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

JK Gupta by JK Gupta
February 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
82
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


सोमवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम का दौरा कर संस्था द्वारा वर्षों से किए जा रहे जनहितकारी कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम की स्थापना से लेकर अब तक संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

साथ ही वर्तमान में चल रही गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से आश्रम द्वारा क्षेत्र में कराए गए जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संकट को देखते हुए इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कैमूर सर्वे एजेंसी के गठन, उसके उद्देश्यों तथा कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली और उसमें पाई गई कमियों के संबंध में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर आश्रम द्वारा संचालित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिससे दूरस्थ और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि यदि आश्रम को जिला प्रशासन से किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वह अवगत कराएं, प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

आश्रम की मंत्री शुभा बहन ने जिलाधिकारी को संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विमल भाई, शिवशरण सिंह, केवला दुबे, देवनाथ भाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा।

Previous Post

रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Next Post

झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू

Next Post
झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू

झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पीएस मोदी ने किस वीडियो का किया जिक्र, लवलीना की जमकर हुई तारीफ, पर मिठाई उड़ा ले गई मीराबाई चानू
  • सोनभद्र. नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा
  • सलखन. ब्रेक फेल होने से मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित हुई निजी स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित
  • चोपन. सोन नदी से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने छात्राओं से हर घर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों को प्रेरित करने का किया आह्वान

Breaking News

पीएस मोदी ने किस वीडियो का किया जिक्र, लवलीना की जमकर हुई तारीफ, पर मिठाई उड़ा ले गई मीराबाई चानू

पीएस मोदी ने किस वीडियो का किया जिक्र, लवलीना की जमकर हुई तारीफ, पर मिठाई उड़ा ले गई मीराबाई चानू
by Admin
August 10, 2026
0

नई दिल्ली. पीएम ने रविवार को अपने आवास पर एक बैठक के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी और ग्लासगो में...

Read moreDetails

सोनभद्र. नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा

by J K Gupta
August 10, 2026
0

पंचायत संवाददाता@विष्णु कुशवाहा.... आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 23 में चार तल्ला से प्राथमिक विद्यालय तक जाने...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio