• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live : मेरठ में दो सिपाही निकले लूट गैंग के सरगना, जौहर ट्रस्ट के CA से ED की 8 घंटे पूछताछ

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live : मेरठ में दो सिपाही निकले लूट गैंग के सरगना, जौहर ट्रस्ट के CA से ED की 8 घंटे पूछताछ


उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों से शुरुआत करते हैं. मेरठ में खाकी पर सवाल खड़े हुए हैं, जहां दो सिपाहियों पर हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर लूट का गैंग चलाने का आरोप है. शाहजहांपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जबकि ललितपुर में हत्या के मुकदमे में वांछित 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं. सभी अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 हिंदी की इस लाइव कॉपी को.

मेरठ में दो सिपाही निकले लूट गैंग के सरगना

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां तैनात दो सिपाहियों ने एक हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर लूट और टप्पेबाजी का गैंग बना रखा था. आरोपी राहजनी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे. राजगीर से 50 हजार रुपये की लूट के बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो सिपाहियों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों के पास से नोटों की फर्जी गड्डियां भी बरामद हुई हैं. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस पूरे गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है. दोनों आरोपी सिपाही थाना भावनपुर में तैनात थे.

झांसी रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने पति-पत्नी समेत 3 अंतरराज्यीय तस्करों को 62.340 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है. आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं. तीनों की गिरफ्तारी प्लेटफॉर्म नंबर 1/7 के पास से हुई. पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रेनों के जरिए गांजे की तस्करी करते थे. फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

जौहर ट्रस्ट के CA से ED की 8 घंटे पूछताछ, दान के जरिए काले धन को सफेद करने के एंगल की जांच

लखनऊ: जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच कर रही ईडी ने सोमवार को ट्रस्ट के चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक गोयल से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. सहारनपुर निवासी दीपक गोयल ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन का हिसाब-किताब देखते हैं. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में दानदाताओं के जरिए कथित तौर पर काले धन को सफेद करने के एंगल पर सवाल किए गए. बताया जा रहा है कि सीए ने कुछ फैसले आजम खान के दबाव में लेने की बात कही है. ईडी रामपुर में दर्ज 26 मुकदमों के आधार पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है. अगस्त में हुई छापेमारी में मिले दस्तावेजों की भी जांच जारी है. मंगलवार को जौहर ट्रस्ट के दो अन्य ट्रस्टियों को चंदे के स्रोत को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वहीं, आजम खान के करीबी ठेकेदार सलीम सोमवार को पूछताछ में पेश नहीं हुए.

बलिया में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-मैजिक की जोरदार भिड़ंत; 6 श्रद्धालु घायल

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र में तिरनई चट्टी के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बोलेरो और मैजिक गाड़ी की जोरदार टक्कर में 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु गुरु के दर्शन कर बोलेरो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तिरनई चट्टी के पास उनकी बोलेरो की मैजिक गाड़ी से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी.

ललितपुर में पुलिस की इनामी बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

ललितपुर: कोतवाली पुलिस की हत्या के मुकदमे में वांछित बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंकज सहरिया के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं, दूसरे आरोपी अजय अहिरवार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पंकज के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज था और वे मामले में वांछित चल रहे थे. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

शाहजहांपुर में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

शाहजहांपुर: जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है. सदर बाजार थाना क्षेत्र के पीपालघाट रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बाल अपचारी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रेमपाल के पैर में गोली लगी. घायल प्रेमपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने सोमवार शाम बाइक सवार से हथियारों के बल पर सोने की चेन लूट ली थी. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद की है. दोनों के पास से चेन का आधा-आधा हिस्सा मिला है. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

कानपुर में गर्भवती विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पति-ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक गर्भवती विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब 7 महीने पहले हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. वहीं, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

मेरठ में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का आरोप, पत्नी ने मौत को बताया था स्वाभाविक

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और बाद में मौत को स्वाभाविक बताकर शव को दफना दिया. मृतक के चचेरे भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. परिजनों का आरोप है कि मृतक के फोन से पत्नी के कथित अवैध संबंधों से जुड़े सबूत सामने आए, जिसके बाद हत्या का शक गहराया. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई. पत्नी के कथित इकबाल-ए-जुर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. न्यूज18 इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. मामले में पुलिस पत्नी और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है. वहीं, परिजनों ने मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन से शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यूपी में टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रांसफॉर्मेशन पर होगा मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एचसीएलटेक के लखनऊ में संचालन के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एचसीएल आईटी सिटी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की थीम पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश रखी गई है. सीएम योगी की मौजूदगी में एचसीएलटेक के सफर के साथ उत्तर प्रदेश में आईटी और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विस्तार, रोजगार सृजन और भविष्य में निवेश की योजनाओं पर चर्चा होगी. इस दौरान एचसीएलटेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा और सीओओ राहुल सिंह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. एचसीएलटेक और एचसीएल फाउंडेशन ने तकनीकी क्षेत्र के साथ सामाजिक सरोकारों में भी भागीदारी की है. फाउंडेशन की पहल के जरिए प्रदेश के 20 जिलों के करीब 3,000 गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशन से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए गए हैं.

हापुड़ के रेस्टोरेंट में नूडल्स में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर के एक रेस्टोरेंट में नूडल्स के अंदर कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक महिला ग्राहक ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है. शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने रेस्टोरेंट में नूडल्स ऑर्डर किए थे. खाना शुरू करने के दौरान उसमें कथित तौर पर कीड़ा दिखाई दिया. आरोप है कि जब महिला ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ से की तो उसके साथ अभद्रता की गई. मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रेस्टोरेंट पहुंची और निरीक्षण किया. टीम ने नूडल्स के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए हैं. लैब रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link

Post Views: 6
Previous Post

बॉलीवुड के लिए लकी रहा स्विट्जरलैंड, जब-जब हुई शूटिंग, कोई निकली ब्लॉकबस्टर तो कोई सुपरहिट, 1 ने रचा इतिहास

Next Post

साल 2026 का पॉपुलर लव सॉन्ग, अरिजीत सिंह ने दी आवाज, रोमांस से भरपूर हैं इरशाद कामिल के बोल

Next Post
साल 2026 का पॉपुलर लव सॉन्ग, अरिजीत सिंह ने दी आवाज, रोमांस से भरपूर हैं इरशाद कामिल के बोल

साल 2026 का पॉपुलर लव सॉन्ग, अरिजीत सिंह ने दी आवाज, रोमांस से भरपूर हैं इरशाद कामिल के बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement