@जे0 के0……

SONBHADRA । समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के विधानसभा क्षेत्र-400 घोरावल के शाहगंज खजूरी में आयोजित पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के कोने-कोने में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन कर किसानों, नौजवानों, गरीबों, आदिवासियों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है।

राम आसरे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, लूट और हत्या चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना होगा, जिससे प्रदेश में हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।

पीडीए जन पंचायत में राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, बाबूलाल यादव, राजेश विश्वकर्मा, अनिल प्रधान, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जय प्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, डॉ. लोपति सिंह पटेल, अशोक पटेल और त्रिपुरारी गौड़ सहित घोरावल विधानसभा क्षेत्र के जोनल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।







