संवाददाता@आनंद गुप्ता…..

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार को दिपक शाह भाजपा मंडल दुद्धी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के रामलीला मैदान से हुआ। यात्रा संकट मोचन मंदिर होते हुए काली मंदिर तिराहे तक पहुंची और वहां से वापस रामलीला मैदान आकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगे से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों और युवाओं में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह रहा।
यात्रा का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन दुद्धी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़, दुद्धी मंडल प्रभारी विशाल पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने किया। नेताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इस मौके पर दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, पंकज अग्रहरि बुल्लू, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजेश्वर श्रीवास्तव, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, धीरज जायसवाल, धनंजय रावत, अंशुमान रॉय, हिमांशु चौरसिया, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, निरंजन गुप्ता, विकास सोनी आदि मौजूद रहे।







