• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
February 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर इत्र और फूलों की खुशबू से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण के विधिवत पूजन और आरती से हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं फाग गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक रामनाथ शर्मा ने “होली खेले रघुबीर” सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।वीर बहादुर सिंह ने ” रंग लेके दौड़े हनुमान जी” खेल रहे गलियां में होली,मेरे बांके बिहारी ” सुनाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। अशोक यादव ने ” कान्हा करे बरजोरी ” रीमा और सरोज के जोड़ी ने “होलिया में उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में” सुनाकर खूब वाह वाही बटोरीं भक्तों ने “रंग बरसे” और पारंपरिक ब्रज होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

मंदिर समिति के गोपाल जी ने बताया कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर नगर के उमेश ओझा, राजेश सिंह, पंकज मिश्रा, आशीष मिश्रा, अवधेश मिश्रा,राज वर्मा,मनोज सिंह, नीलकमल श्रीवास्तव, कौशल पाण्डेय,सोनेलाल वर्मा समेतकई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Previous Post

घोरावल. साइकिल और बाइक की टक्कर, चार घायल

Next Post

रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Next Post

रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू
  • रेणुकूट. जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बनवासी सेवा आश्रम का किया निरीक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना
  • रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
  • रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न
  • घोरावल. साइकिल और बाइक की टक्कर, चार घायल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.