• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. साइकिल और बाइक की टक्कर, चार घायल

JK Gupta by JK Gupta
February 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में बेलन नदी पुल के पास रविवार देर रात साइकिल और बाइक की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज कोहरौल गांव निवासी महेश कुमार विश्वकर्मा 25 वर्ष पुत्र चंद्रप्रकाश, चंद्रप्रकाश 45 वर्ष पुत्र स्व अमरजीत, बच्ची 20 वर्ष पुत्री चंद्रप्रकाश एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। घोरावल – रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर खरूआंव गांव में बेलन पुल के पास साइकिल सवार मुडिलाडीह गांव निवासी पिंटू 35 वर्ष पुत्र रामजीत से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महेश, चंद्रप्रकाश, बच्ची और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सभी को सिर में चोट लगने और हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से महेश व चंद्रप्रकाश को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना, तुलसीदास, डॉक्टर विश्वकर्मा, रामजीत समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस 2 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Previous Post

सोनभद्र. रोजगार मेले में 49 युवाओं ने पाई नौकरी, कंपनियों ने दिखाई रुचि

Next Post

रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

Next Post

रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • झांसी के बच्चों के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में क्रिकेट कोचिंग कैंप हुआ शुरू
  • रेणुकूट. जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बनवासी सेवा आश्रम का किया निरीक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना
  • रेणुकूट. जंगल की आग से मचा हड़कंप, हिंडालको की फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
  • रेणुकूट. राधा कृष्ण मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न
  • घोरावल. साइकिल और बाइक की टक्कर, चार घायल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.