म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर में होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्गो होलिका दहन स्थल का दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय व थाना अध्यक्ष राम दरस राम कस्बा के होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया जुलूस पूर्व में निर्धारित रूट पर निकलने का निर्देश दिया।
वहीं सीओ ने सभी लोगों से अपील किया कि सभी लोग आपसी सोहार्द से त्योहार मनाएं उन्होंने स्पष्ट कहा है की होली के पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने एवं माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर पुलिस बल मौजूद रहे।







