घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने गए छात्र को भौरों ने बुरी तरह काट लिया। गंभीर हालत में उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के कारण छात्र का हिंदी का परीक्षा नहीं दे सका। कई अन्य छात्रों को भी भौरों ने काट लिया है।
जानकारी के अनुसार शिवम उमर 18 वर्ष पुत्र कैलाश उमर निवासी घोरावल नगर पंचायत भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में इंटर फाइनल का छात्र है। उसका परीक्षा केंद्र मुड़ीलाडीह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न राजकीय हाई स्कूल में पड़ा है। बुधवार को दोपहर बाद वह परीक्षा देने के लिए मुड़ीलाडीह गया था।
वहां विद्यालय में भौरों ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह काट लिया। बताया गया कि 5 – 6 अन्य छात्रों को भी भौरों ने काट लिया है ।शिवम को 112 नंबर द्वारा घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। शिवम की गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के कारण वह परीक्षा नहीं दे सका और उसका पेपर छूट गया।