घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजीव कुमार के नेतृत्व में भव्य शिव बारात निकाली गई। घोरावल नगर के प्रेम कुटीर आश्रम से निकली शिव बारात देर शाम शिवद्वार पहुंची।
महादेव के बारात निकलने से पूर्व आश्रम पर सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, इस दौरान आने वाले सभी शिव भक्तों को प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।जब बारात अपने गंतव्य की ओर गांजे बाजे व विशाल शिव भक्तों के समूह के साथ निकली तो समूचा क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा, यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ती गई श्रद्धालु शिवभक्त जुड़ते गए।
शिव बारात में आए भक्तों के लिए शिवद्वार रोड पर स्थित कान्हा गार्डन के सामने शरबत, ठंडाई इत्यादि की व्यवस्था भी की गई। शिवभक्त बारातियों का समूह निजी साधनों के द्वारा शिवद्वार धाम को पहुंचा, जहां पर हर्षोल्लास के साथ सभी बारातियों का स्वागत किया गया। महादेव शिव व माता गौरा के विवाह होने के पश्चात सभी बाराती प्रसाद ग्रहण कर अपने घर को निकले।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, विहिप के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल उमर, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल, प्रसून कुमार, आशुतोष मिश्रा, मुन्ना सिंह, अशोक अग्रहरि, कैलाश बैसवार, कमलेश शुक्ला, अमरीश मावी, किसानु उमर, श्रीपति त्रिपाठी, रामसूरत सिंह, रमेश उमर इत्यादि मौजूद रहे।