• Home
  • Privacy Policy
Monday, July 6, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. एक लाख ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिवद्वार में किया दर्शन पूजन

JK Gupta by JK Gupta
February 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

प्रतिवर्ष की भांति महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुप्तकाशी शिवद्वार में रविवार को 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हर हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में उमामहेश्वर की दिव्य प्रतिमा का दर्शन, पूजन एवं अभिषेक करने दूर दूर से आए श्रद्धालुओं का तांता देर शाम तक लगा रहा।अनुमान है कि रात्रि तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। देर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा।

वही घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरी के निर्देशन कलकत्ता से आए दिलीप कुमार, गुड्डू, मिर्जापुर के कैलाश, प्रदीप, लक्खू और पुजारी अजय गिरि द्वारा मंगलवार देर रात तक श्रीउमामहेश्वर के अद्वितीय विग्रह का दिव्य श्रृंगार किया गया। रविवार को तड़के चार बजे ही मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी, सुभाष गिरी, अमरेश गिरी व शिवराज गिरि द्वारा मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

दोपहर 12 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।भोर से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों का ताता लगा रहा।सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।साफ सफाई के लिए दो दर्जन सफाईकर्मी मौजूद रहे।मेले में पूजा सामग्री, श्रृंगार का सामान, मिठाई, खिलौने की सैकड़ों दुकाने लगी रही जहां दर्शनार्थियों ने बच्चों के साथ जमकर खरीदारी की।इस ऐतिहासिक मेले की पहचान गुड़हवा जलेबी का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

उधर भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर कोहरथा मार्ग पर पोखरे के पास,घोरावल शिवद्वार मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के पास,आमडीह मार्ग व हिरनखुड़ी मार्ग पर बैरिकेडिंग करके गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया था।वहां से तीर्थयात्रियों को पैदल चलकर मंदिर तक जाना पड़ा।सुरक्षा के लिहाज से मेटल डिटेक्टर, ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दर्शन पूजन हुआ।

इस अवसर पर एएसपी अनिल कुमार, सीओ राहुल पांडेय, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह,शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव,ग्राम प्रधान सियाराम यादव, धीरज सिंह मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों और स्वयंसेवकों इत्यादि ने मेला व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Previous Post

घोरावल. महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर निकली भव्य शिव बारात

Next Post

दुद्धी. महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों और देवालयों में भक्तों की रही भीड़, मेले का भी उठाया आनंद

Next Post

दुद्धी. महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों और देवालयों में भक्तों की रही भीड़, मेले का भी उठाया आनंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला विशेष स्वच्छता अभियान
  • म्योरपुर. पति से विवाद के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
  • ओबरा. परसोई के टोला खैराही में पेयजल समस्या को लेकर आदिवासियों का प्रदर्शन
  • घोरावल. तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन
  • घोरावल. गौरक्षा के लिए 27 अक्टूबर को 40 करोड़ हिंदुओं का हस्ताक्षर पत्र राष्ट्रपति को सौपा जाएगा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला विशेष स्वच्छता अभियान
  • म्योरपुर. पति से विवाद के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.