• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव; नामांकन बिक्री से बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडेय ने भरा पर्चा, मतदाता सूची अब तक जारी नहीं

JK Gupta by JK Gupta
February 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । दुद्धी बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच गहमागहमी अभी से ही तेज हो गई है। मंगलवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई, जिसमें कुल सात नामांकन पत्र बिके। वहीं अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता कुलभूषण पांडे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मुकाबले की औपचारिक शुरुआत कर दी।

चुनाव अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को कुल सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें अध्यक्ष पद के लिए एक, उपाध्यक्ष पद (दस वर्ष से अधिक) के लिए दो, सचिव पद के लिए एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक तथा उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम ) पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें से अब तक केवल अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया है, जबकि अन्य पदों के लिए खरीदे गए पर्चों का दाखिला आगामी तिथियों में होने की संभावना है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। बार परिसर में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर कयास लगाए जाते रहे।

इस दौरान चुनाव अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल के साथ सहचुनाव अधिकारी बिहारी लाल गुप्ता, देवी शरण अग्रहरी एवं कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

हालांकि, नामांकन पर्चों की बिक्री और नामांकन दाखिल होने के बावजूद अब तक मतदाता सूची प्रकाशित न किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं में असंतोष देखा गया। कई अधिवक्ताओं ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए समय रहते वोटर लिस्ट जारी की जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। अधिवक्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची जारी होने से प्रत्याशियों को भी अपनी रणनीति तय करने में सहूलियत मिलेगी।

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर बढ़ती गतिविधियों से यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में मुकाबला और भी रोचक होने वाला है। जैसे-जैसे नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है। सभी की निगाहें अब मतदाता सूची के प्रकाशन और शेष नामांकन दाखिले पर टिकी हुई हैं।

Previous Post

सोनभद्र. सेवानिवृत्त जिला जज धर्मेंद्र बने बदायूं लोक अदालत के अध्यक्ष

Next Post

सोनभद्र. अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा ओबरा अम्बेडकर स्टेडियम, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा पर संकट

Next Post

सोनभद्र. अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा ओबरा अम्बेडकर स्टेडियम, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा पर संकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा अपना दमखम- ऋषभ
  • सोनभद्र. डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, यूजीसी बिल लागू करने की मांग
  • सोनभद्र. अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा ओबरा अम्बेडकर स्टेडियम, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा पर संकट
  • सोनभद्र. दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव; नामांकन बिक्री से बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडेय ने भरा पर्चा, मतदाता सूची अब तक जारी नहीं
  • सोनभद्र. सेवानिवृत्त जिला जज धर्मेंद्र बने बदायूं लोक अदालत के अध्यक्ष

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.