@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार जायसवाल पुत्र स्व. भोलानाथ गुप्ता को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद बदायूं में गठित अस्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष के रूप में 5 वर्ष के लिए चयन किया गया है। दुद्धी निवासी श्री जायसवाल के लोक अदालत अध्यक्ष पद पर चयन से अधिवक्ता समाज समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
शासन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि धर्मेंद्र कुमार जायसवाल को आदेश की प्रति प्राप्ति के 15 दिन के अंदर किसी भी कार्य दिवस में जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं को अपने योगदान की लिखी सूचना देते हुए पद का कार्यभार ग्रहण करना होगा। नियत समय के अंतर्गत योगदान न करने पर आपकी नियुक्ति निरस्त की जा सकती है।