• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. चोरी की चार दो पहिया वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
February 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……..


स्थानीय पुलिस को अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन अदद मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर बग्घा नाला पुलिया के पास से अभियुक्त मस्तू पुत्र सफीउल्ला उम्र लगभग 36 वर्ष एवं राकेश चौबे पुत्र अवधेश चौबे उम्र लगभग 23 वर्ष, दोनों निवासी डाला शीतला मंदिर के पास, थाना चोपन,को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद मोटरसाइकिल एवं एक अदद स्कूटी बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कुछ दिन पूर्व डाला शीतला मंदिर के पास से दो मोटरसाइकिल तथा राबर्ट्सगंज से अस्पताल कॉलोनी लोढ़ी क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी की थी। इस संबंध में थाना चोपन पर बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद वाहनों का विवरण: मोटरसाइकिल पैशन प्रो (आरसी नं. UP64U 8248)
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (आरसी नं. UP64AX 1644)
स्कूटी होंडा एक्टिवा (नं. UP64AC 9660)

Previous Post

सोनभद्र. डीएम ने SIR के तहत ब्लॉकों में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किया निरीक्षण

Next Post

घोरावल. करसोता बूथ पर 40 लोगों का फार्म सात भरकर नाम काटने के लिए दिया गया आवेदन

Next Post

घोरावल. करसोता बूथ पर 40 लोगों का फार्म सात भरकर नाम काटने के लिए दिया गया आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. करसोता बूथ पर 40 लोगों का फार्म सात भरकर नाम काटने के लिए दिया गया आवेदन
  • चोपन. चोरी की चार दो पहिया वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार
  • सोनभद्र. डीएम ने SIR के तहत ब्लॉकों में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. दो दिवसीय 41वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
  • What Is Bagel In Tennis: टेनिस में क्या होता बैगल… दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे सुमित नागल, फिर भी नहीं मिली जीत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.