@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । घोरावल विधानसभा क्षेत्र के करसोता बूथ पर 46 लोगों का फार्म 7 भरकर नाम काटने के लिए आवेदन पत्र दिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है।
इस संबंध में पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे द्वारा शनिवार को शाम मधका प्राथमिक विद्यालय केंद्र पर पहुंचकर करसोता बूथ के बीएलओ शिवबरन से मामले की जानकारी ली गई, तथा बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाया गया।
इस संबंध में बीएलओ शिवबरन ने एक व्यक्ति द्वारा 46 लोगों के फार्म 7 भरकर नाम की जांच कर अपात्र का नाम काटने के लिए आवेदन पत्र दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की सत्यापन के बाद ही किसी मतदाता का नाम काटा जाता है।इस मामले की जांच करने के बाद ही वह रिपोर्ट लगाएंगे।
इस संबंध में पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस तरह के प्रकरण को गंभीर मामला बताते हुए मामले की जांच और इस तरह के रैकेट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।