@जे0 के0…..

Sonbhadra । रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की हिनौता ग्राम पंचायत निवासी अंजू यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। अंजू यादव का चयन UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने लेखपाल मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

अंजू यादव की इस दोहरी सफलता से उनके परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने जनपद सोनभद्र का मान बढ़ाया है।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाली अंजू ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से युवाओं के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है।

अंजू यादव स्वर्गीय बालेश्वर सिंह यादव, प्रधानाध्यापक की पौत्री तथा अधिवक्ता कमता प्रसाद यादव की पुत्री हैं। वह अखिलेश जिज्ञासु की छोटी बहन हैं। परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
अंजू यादव की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह है। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

अंजू की सफलता निश्चित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस मौके पर रमेश सिंह यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।