• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम ने SIR के तहत ब्लॉकों में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किया निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
February 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र….


Sonbhadra । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने द्वारा आज विकास खण्ड दुद्धी में एस0आई0आर0 प्रक्रिया के अंतर्गत ब्लॉक दुद्धी में ई0आर0ओ0 द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसरों में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित ई0आर0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, उनकी सुनवाई निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनवाई निर्धारित तिथि पर ही हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सुनवाई की पूरी कार्यवाही का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि फॉर्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जो नागरिक अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए हैं, उन्हें जागरूक कर फॉर्म-6 भरवाने की कार्यवाही तेजी से की जाए।

जिलाधिकारी ने बी0एल0ओ0 से कहा कि वे निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।


जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Previous Post

म्योरपुर. दो दिवसीय 41वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

Next Post

चोपन. चोरी की चार दो पहिया वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार

Next Post

चोपन. चोरी की चार दो पहिया वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. करसोता बूथ पर 40 लोगों का फार्म सात भरकर नाम काटने के लिए दिया गया आवेदन
  • चोपन. चोरी की चार दो पहिया वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार
  • सोनभद्र. डीएम ने SIR के तहत ब्लॉकों में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. दो दिवसीय 41वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
  • What Is Bagel In Tennis: टेनिस में क्या होता बैगल… दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे सुमित नागल, फिर भी नहीं मिली जीत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.