• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण जोरों पर, डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के पास बन रहे झोपड़ी व कच्चे मकान

JK Gupta by JK Gupta
February 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
716
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……


स्थानीय वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के आसपास वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर कब्जा कर झोपड़ी और कच्चे मकान बनाए जा रहे हैं।इससे क्षेत्र में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के आसपास वन भूमि पर धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ रहा है।जिससे जंगल क्षेत्र सिमटता जा रहा है। अतिक्रमण के चलते पेड़ों की कटान होने तथा वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है।ग्रामीणों ने इस पर वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में वन रेंजर रवि शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।जल्द ही टीम भेजकर मौके पर जांच कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई व्यक्ति वन भूमि पर अवैध कब्जा करता या पेड़ों की कटान करते पाया जाता है।तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वन रेंजर ने स्पष्ट किया कि वन भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण वन विभाग की पहली प्राथमिकता है।और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर चर्चा तेज है।और लोग वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Previous Post

रोमांचक मुकाबले में लोगों को इंडिया के खिलाड़ियों के फॉर्म पर भरोसा, कहा फाइनल लाएगी टीम इंडिया

Next Post

सोनभद्र. पेट की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज, आयुष अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

Next Post

सोनभद्र. पेट की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज, आयुष अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर गिरकर बाइक सवार गंभीर
  • घोरावल. पुल से कूदकर युवती ने दी जान
  • घोरावल. सुशील कुमार शुक्ला बने दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दयाशंकर महामंत्री
  • सोनभद्र. डीएम ने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
  • सोनभद्र. आगामी 13 मार्च को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का आगमन, महिला उत्पीड़न की करेंगी सुनवाई

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.