मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी..

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यवसायी के खाते से 4,99,600 रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित राहुल कुमार गोयल पुत्र राजकुमार गोयल निवासी बाबा क्लॉथ हाउस ओबरा ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया है, कि उनका बैंक ऑफ़ बड़ोदा शाखा ओबरा में बचत खाता संख्या 28480100011821 नियमानुसार संचालित है।

बताया कि प्रार्थी के खाते से 6 बार में कुल 4 लाख 99 हजार 600 रुपये अचानक से निकल गए। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत बीते 2 जून को कर दी गई थी।बताया कि पूरा पैसा ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए खाते से निकाला गया है, जिसका प्रार्थी को कोई मैसेज भी नहीं आया और नाही प्रार्थी को इसका पता चला।
बताया कि बीते 26 मई को एक लाख, 29 मई को 99900, 30 मई को 99900, 31 मई को 99900 तथा 1 जून को 99900 रुपये फ्रॉड के जरिए खाते से निकाल लिए गए। वहीं पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मुकदमा पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





