@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । घोरावल ब्लॉक के 70 उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों से कक्षा 6 से 8 से चयनित 204 बच्चों में से 152 बच्चों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता मे 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न तथा साक्षात्कार के माध्यम से बच्चों की विज्ञान विषय की क्षमता का आकलन किया गया। प्रतिभागी बच्चों में से दस बच्चों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मक क्षमता तथा करके सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिए जाने हेतु था।
खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। साथ ही साथ इस प्रतियोगिता से यह भी स्पष्ट किया कि नवाचार एवं विज्ञान की समझ को प्रोत्साहित कर बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ वैज्ञानिक चेतना और क्रियात्मक सोच के विकास में भी मार्ग प्रशस्त करना है।

बच्चों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, स्टेशनरी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में एसआरजी विनोद कुमार, एआरपी अनिल प्रजापति, ओम प्रकाश, धनंजय द्विवेदी, मयंक दुबे, अखिलेश सिंह, मिथिलेश द्विवेदी, मुकेश कुमार, शशांक सिंह, कपिल द्विवेदी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।