@जेo केo/सोनभद्र……
— विधायक ने अपने जन्मदिन को बनाया खास, रक्तदान कर दिव्यांग एवं मूकबधिर जनों में बांटे उपकरण

Sonbhadra । जनपद सोनभद्र में भाजपा विधायक ने अपने जन्मदिन को बेहद खास बनाया, विधायक ने रक्तदान कर और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया साथ ही अपने परिचितों व शुभ चिंतकों से रक्तदान करने के लिए निवेदन किया जिससे कि लोगों की मदद हो सके, विधायक ने अपने जन्मदिन पर दिव्यांग जन को बोलने सुनने और चलने में सक्षम नहीं थे उन्हें उपकरण उपलब्ध कराया गया।
राबर्ट्सगंज विधानसभा के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने अपने जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए रक्तदान शिविर आयोजन किया, जहां मेडिकल अस्पताल में ब्लड सेंटर पर इसका आयोजन किया गया, उनके साथ दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया, जिससे ब्लड बैंक में बड़ी मात्रा में ब्लड बैंक में जमा हो सका, साथ ही एक अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

जिसमें दिव्यांग जनों को उपकरण उपलब्ध कराया गया, विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि रक्तदान में अपने हर जन्मदिन के अवसर पर करता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और संघ एवं एबीवीपी की प्रेरणा है कि रक्त शरीर में बनता है किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है, मानव रूपी इस धरती पर आएं हैं तो जन्म लिया है इस लिए रक्त दान जिसकी जरूरत रहती है मैं समय समय पर रक्त दान करता हूं ।
विधायक ने लोगों से निवेदन किया है कि शरीर में रक्त बनता है इसलिए रक्त का दान कीजिए, जिससे कि किसी का भला हो सके, रक्तदान एक महादान है, काफी संख्या में लोगों ने रक्त का दान किया है, साथ दिव्यागजनों को जो चलन नहीं सकते, सुन नहीं सकते इसे जरूरतमंद लोगों को एस्ट्युमेंट उपलब्ध कराया गया है। साथ ही नागरिक एवं विधायक होने के नाते यह मेरा कर्तव्य है।