• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

JK Gupta by JK Gupta
February 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……


स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 8 स्थित एक परियोजना कर्मी के आवास में बुधवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई।वही घर से निकल रहे धुंए के गुब्बार से पड़ोसियों में अफरा तफरी मच गयी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।जानकारी के अनुसार ओबरा परियोजना में श्रमिक के पद पर कार्यरत कौशल्या देवी पत्नी स्व. घनश्याम मिश्रा आवास संख्या 8 प्रथम टी 42 अपने कार्य स्थल पर गयी हुई थी।इसी दौरान उनके घर के किचन में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गयी।

देखते ही देखते घर से धुएं का गुबार निकलने लगा।आस-पड़ोस के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत 112 पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी। उक्त आवास में ताला बंद होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और किचन में रखे सामानो को बाहर निकालना शुरू किया।

इसी बीच आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा ली गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग लगने के कारण किचन में रखा सामान पूरी तरह से जल गया था।

Previous Post

ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण

Next Post

महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Next Post
महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
  • ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.