• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से गाली गलौज और न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी के मामले में अंतर्जनपदीय गैंग के चार लोग गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
February 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
125
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…


— पुलिस ने गैंग के सदस्यों को कानपुर नगर से किया गिरफ्तार, गैंग ने देश भर में सैकड़ों लोगों को अपना बनाया शिकार


Sonbhadra  । जनपद में सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से गाली गलौज और एआई जनरेटेड न्यूड फोटो वायरल कर धमकी देने का मामला सामने आया है, महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में अंतर्जनपदीय गैंग के चार सदस्य को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है, यह गैंग लोगों को शिकार बनाता था और उनको धमका कर मोटी रकम ऐंठता था, इस गैंग ने सैकड़ो लोगों से ठगी किया है।

जनपद सोनभद्र के म्योरपुर थाना अंतर्गत एक महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत किया कि उसे एक अनजान नंबर से फोन आता है और वह अपने को सीबीआई अधिकारी बताकर उसके साथ गाली-गलौज करता है, साथ ही मेरी एआई से जनरेट न्यूड फोटो बनाकर मोटी रकम की डिमांड कर रहा है, पैसा नहीं देने पर न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है, महिला की शिकायत पर एसपी अभिषेक वर्मा ने टीम गठित कर जांच शुरू कराई।

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को CBI अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज, धन की मांग, पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तथा न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व मोबाइल हैक कर धन की उगाही करने के प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानपुर नगर रवाना किया गया, जहाँ स्थानीय पुलिस के सहयोग से कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड प्राप्त कर उन्हें साइबर अपराध में प्रयुक्त करते थे। सिम विक्रेता द्वारा अपने पी०ओ० एस० मशीन से वैध-अवैध रूप से सिम एक्टिवेट कर उन्हें साइबर ठगों को सप्लाई किया जाता था। अभियुक्तगण अश्लील वीडियो देखने के नाम पर लोगों को फंसाकर ए०आई० तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर धमकी देकर धन उगाही करते थे, इसके अतिरिक्त ब्लॉक हो चुके नंबरों को गुमशुदगी दर्शाकर पुनः एक्टिवेट कर अपराध में इस्तेमाल किया जाता था।

अभियुक्तों द्वारा अब तक 100 से अधिक सिम काडों का प्रयोग कर देशभर में साइबर ठगी की गई है। जनपद सोनभद्र में कई पीड़ितो की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 153/2025, धारा 308(5) बीएनएस व 66-E आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम 1. सुरेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश, निवासी मसवान, थाना रावतपुर, जनपद कानपुर, उम्र 23 वर्ष, 2. गोलू राजपूत पुत्र सत्यपाल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कल्याणपुर, जनपद कानपुर नगर, उम्र 24 वर्ष, 3. मो० जुनैद पुत्र निजामुद्दीन, निवासी 39/192 विकनगंज, जनपद कानपुर, उम्र 24 वर्ष, 4. अनुराग सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह, निवासी 293 गोपालपुर, बाना पनकी, जनपद कानपुर नगर, उम्र 26 वर्ष

पुलिस ने आरोपियों के पास से 07 अदद मोबाइल फोन, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं विभिन्न बैंकों के खातों से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किया है।

Previous Post

सोनभद्र. BREKING. अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, लगा जाम

Next Post

सलखन. पीडब्ल्यूडी की सड़क मरम्मत में खुली लूट, घटिया सामग्री से उखड़ने लगा नया मार्ग, मानकों की उड़ रहीं धज्जियां

Next Post

सलखन. पीडब्ल्यूडी की सड़क मरम्मत में खुली लूट, घटिया सामग्री से उखड़ने लगा नया मार्ग, मानकों की उड़ रहीं धज्जियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
  • सोनभद्र. डाला में विद्यालय के बच्चों को पठन पाठन हेतु कॉपी पेंसिल किया गया वितरित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.