• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय..  


नगर में पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे गुस्साए नगरवासियों ने बुधवार को सब स्टेशन हाईडिल कॉलोनी पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौबे ने किया। नगरवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और बिजली सप्लाई व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार को नगरवासियों ने एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मनमाने तरीके से हो रही बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही, निर्धारित रोस्टिंग के अलावा बार-बार बिजली सप्लाई बंद न करने को भी कहा गया। नगरवासियों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली सप्लाई ठप होने से छोटे व्यापारियों और बिजली पर निर्भर दूसरे लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी कि अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगी, तो नगरवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसी बीच, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव बृजेश सिंह ने बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से फोन पर बात की। उन्होंने शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या की जानकारी दी।

बृजेश सिंह ने जल्द दखल देकर बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, महामंत्री विकास चौबे, राहुल प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, राजेश गोस्वामी, दुर्गेश्वर दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र केशरी, रिजवान अहमद, सभासद अनिकेत रावत, पिंटू जायसवाल, पम्मी केशरी और शिवम शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।

Previous Post

घोरावल. विशेष सेवा दिवस पर पौधरोपण, नशा मुक्ति और शिक्षा पर जोर

Next Post

सोनभद्र. आदिवासियों के हक और सम्मान की लड़ाई सपा ने लड़ी : राज नारायण बिंद

Next Post

सोनभद्र. आदिवासियों के हक और सम्मान की लड़ाई सपा ने लड़ी : राज नारायण बिंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.