• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आदिवासियों के हक और सम्मान की लड़ाई सपा ने लड़ी : राज नारायण बिंद

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंदी का आह्वान


Sonbhadra। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के बभनी ब्लॉक के दरनाखाड़ गांव में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं मुख्य अतिथि राज नारायण बिंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा आदिवासियों को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में आदिवासी क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए और आरक्षण के माध्यम से पंचायतों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे आदिवासी समाज को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जैसे पदों पर भागीदारी का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकाल में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, आदिवासी, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को लाभ पहुंचाया गया।

जन पंचायत में रवि बिंद, पन्नालाल, अवध नारायण यादव, बिरझन, रामनारायण गौड़, कन्हैया लाल, अशोक खरवार, नंदलाल खरवार और विजय शंकर यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

चोपन. अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन

Next Post

यूपी के 4 मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, SC-ST-OBC कोटे के हिसाब से होगी काउंसलिंग

Next Post
यूपी के 4 मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, SC-ST-OBC कोटे के हिसाब से होगी काउंसलिंग

यूपी के 4 मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, SC-ST-OBC कोटे के हिसाब से होगी काउंसलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.