• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. विशेष सेवा दिवस पर पौधरोपण, नशा मुक्ति और शिक्षा पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर घोरावल नगर में विशेष सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान वृक्ष वृद्धि अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संपूर्ण शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। वक्ताओं ने लोगों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में करीब 100 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पौधरोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दयाशंकर गुप्ता, दी घोरावल बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, सपा नेता लोकपति सिंह, शिवनारायण मौर्य, मोबिन और प्रदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मनीष मौर्य, सुरेंद्र, संदीप कुमार गुप्ता एडवोकेट, राजेश गोंड, आशीष सिंह, राजेश सिंह, जटाशंकर पांडे, पंकज पांडे, विजय पाठक, मुन्नर यादव तथा महिला सेवकों में शबाना, अनीता और मीरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. गांव में बनेगा आलीशान लॉन, आमजन को मिलेगा बड़े होटल वाला सुविधा

Next Post

चोपन. अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन

Next Post

चोपन. अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.