• Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 5, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मारकुंडी क्षेत्र के 50 एकड़ में विकसित होगा सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र

JK Gupta by JK Gupta
July 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……

— गुरमा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र तक 16 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी सड़क

Sonbhadra । देश में सर्वाधिक बिजली का उत्पादन करने वाला सोनभद्र जिला अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में औद्योगिक विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की विकासवादी सोच से जिले में बड़ी परियोजनाएं लगातार धरातल पर उतर रही हैं, जिनमें हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योगी सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगी।

जिला प्रशासन ने 50 एकड़ में विकसित होने वाले इस अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध होंगे, उन्हें रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा साथ ही सोनभद्र की औद्योगिक पहचान को भी नई दिशा मिलेगी।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारकुंडी में 50 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

शासन के निर्देश पर भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही युद्ध स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, औद्योगिक ईकाइयां व उत्पादों के आउटलेट के निर्माण के साथ ही पर्यावरण का विशेष ख्याल रखते हुए हरित आवरण सुनिश्चित किया जाएगा।

बताया कि यहां युवाओं को आईटी, एआई, रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी सहित आधुनिक क्षेत्रों में उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय एमएसएमई, स्टार्टअप एवं नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर से तेजी से स्थापित होंगे उद्योग:

जिलाधिकारी ने बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र को प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर नीति के तहत विकसित किया जाएगा। यहां बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज और इंटरनेट जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उद्योगों को तेजी से स्थापित करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां उद्यमियों के लिए तैयार फैक्ट्री शेड्स उपलब्ध जिससे वे अपनी मशीनें लगाकर तुरंत उत्पादन शुरू कर सकें। बताया कि यह परियोजना सोनभद्र को पूर्वांचल एवं विंध्य क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक, कौशल विकास एवं रोजगार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी।

16 करोड़ से बनेगी सड़क, उद्योग को देगी रफ्तार:

जिलाधिकारी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ ही उद्योगों के लिए सुगम आवागमन भी सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि गुरमा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र के बीच 15.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से उद्योगों को समय पर कच्चा माल और तैयार माल की डिलीवरी में आसानी होगी। इससे ट्रांसपोर्ट लागत घटेगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी।

Previous Post

सोनभद्र. एसपी ने शक्तिनगर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Next Post

मुख्यालय. प्लास्टिक का टिफिन बन सकता है बच्चों की सेहत का दुश्मन, अभिभावक रहें सतर्क

Next Post

मुख्यालय. प्लास्टिक का टिफिन बन सकता है बच्चों की सेहत का दुश्मन, अभिभावक रहें सतर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. प्लास्टिक का टिफिन बन सकता है बच्चों की सेहत का दुश्मन, अभिभावक रहें सतर्क
  • सोनभद्र. मारकुंडी क्षेत्र के 50 एकड़ में विकसित होगा सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र
  • सोनभद्र. एसपी ने शक्तिनगर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
  • म्योरपुर. खाद की कमी को लेकर किसानों का प्रदर्शन, जल्द आपूर्ति की उठाई मांग
  • म्योरपुर. साप्ताहिक बाजार की गंदगी से लोग परेशान, मुर्गा दुकानों को हटाने की उठी मांग

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. प्लास्टिक का टिफिन बन सकता है बच्चों की सेहत का दुश्मन, अभिभावक रहें सतर्क
  • सोनभद्र. मारकुंडी क्षेत्र के 50 एकड़ में विकसित होगा सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.