• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 23, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. पीडब्ल्यूडी की सड़क मरम्मत में खुली लूट, घटिया सामग्री से उखड़ने लगा नया मार्ग, मानकों की उड़ रहीं धज्जियां

JK Gupta by JK Gupta
February 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद….

— कुछ ही समय में उखड़ जाएगी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क

रावर्ट्सगंज विकासखंड के मारकुंडी ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलों कुशहिया, पेडरहवा, सात नंबर पिरहवा,गुरमा खदान,कब्रिस्तान से होते हुए गुरमा घाघर पुल,शीतला मंदिर एवं मीनाबाजार तक कराए जा रहे पीडब्ल्यूडी सड़क मरम्मत कार्य में गंभीर अनियमितताएं उजागर हो रही हैं। निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों को दरकिनार कर घटिया किस्म की सामग्री का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार- जहां सड़क निर्माण में सोलिंग (मजबूत पत्थर की परत) बिछाई जानी चाहिए थी, वहां मिट्टीदार सफेद पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है। कई स्थानों पर तो भस्सी एवं लाल मिट्टी युक्त पत्थर डालकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। सड़क की मजबूती के लिएआवश्यक तारकोल नाममात्र का मिलाया जा रहा है,जबकि मानकों के अनुसार इसकी पर्याप्त मात्रा अनिवार्य होती है।वहीं छर्री का उपयोग कर काम को जल्दी-जल्दी निपटाने की कोशिश की जा रही है।

निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब है कि सड़क बनने के दौरान ही जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाहीपूर्ण मरम्मत से यह मार्ग बरसात आने से पहले या दो-तीन महीने के भीतर ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगा।सड़क के किनारों पर किया जा रहा पेंटिंग कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं है।न मोटाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही गुणवत्ता का।कुलमिलाकर सड़क मरम्मत का यह कार्य केवल कागजों में मजबूत दिखाई दे रहा है, जबकि हकीकत में यह “कहानी- कहानी” बनकर रह गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा न तो गुणवत्ता की जांच की जा रही है और न ही कार्यस्थल पर नियमित निरीक्षण हो रहा है।कार्यदायी संस्था मनमानी ढंग से काम कर रही है और निर्माण मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क मरम्मत कार्य की तकनीकी एवं गुणवत्ता जांच कराई जाए, प्रयोग की गई सामग्री की जांच हो तथा दोषी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मानक के अनुरूप दोबारा सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और टिकाऊ मार्ग मिल सके।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग समय रहते इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेगा, या फिर यह सड़क भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर कुछ ही समय में उखड़ जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से गाली गलौज और न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी के मामले में अंतर्जनपदीय गैंग के चार लोग गिरफ्तार

Next Post

चूर्क. रामकथा के दुसरे दिन राम विवाह का वर्णन

Next Post

चूर्क. रामकथा के दुसरे दिन राम विवाह का वर्णन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. नाले की झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी
  • बभनी. मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौत
  • चिरंत विश्वनाथ ने रचा इतिहास, जापान के मोटेगी रेस में जीत दर्ज करने वाले बने पहले भारतीय
  • भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’
  • घोरावल. अलग-अलग घटनाओं में चार घायल

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. नाले की झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी
  • बभनी. मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.