• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बसंत पंचमी व नेताजी जयंती पर निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

JK Gupta by JK Gupta
January 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…..


शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयराम सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र, राजेश्वर यादव एआरटीओ सोनभद्र, डॉ. गोपाल सिंह प्राचार्य संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी तथा संतोष कुमार मौर्य प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज द्वारा मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि भूपेश चौबे सदर विधायक राबर्ट्सगंज सोनभद्र ने हरी झंडी दिखाकर “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” जैसे नारों के साथ बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, संत जेवियर्स हाई स्कूल राबर्ट्सगंज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

रैली को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. अमरेंद्र सिंह, महेश चंद, उपेंद्र सिंह, विनीत कुमार, डॉ. मंजू सिंह, शिवमनी, रिंकी, राजेश कुमार, राजेश उपाध्याय, सुशील मिश्रा, इंद्रेश कुमार गुप्ता, फूल सिंह, महेंद्र कुमार, वरुण चतुर्वेदी, परमानंद तथा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के शिक्षक राकेश चंद्र शुक्ला, प्रदीप सिंह, सुरेश चंद्र कनौजिया एवं आशुतोष सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं रैली को अनुशासित ढंग से संपन्न कराने हेतु जगदंबा खेल शिक्षक, संत जेवियर्स हाई स्कूल राबर्ट्सगंज, मुस्तैदी से मौजूद रहे। रैली के उपरांत स्वदेशी संकल्प दौड़ (रन फॉर स्वदेशी) का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डॉ. गोपाल सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Previous Post

बीजपुर. बेड़ियां हनुमान मन्दिर पर हुआ सुंदर काण्ड का पाठ, भक्तो ने बनाया भक्ति मय माहौल

Next Post

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Next Post

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.