बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में बेड़ियां हनुमान मंदिर पर श्री राम दरबार में सुंदर कांड का पाठ,भजन,कीर्तन व केक काटकर श्रद्धा के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया वर्षगाठ।
सैकडो की संख्या में उपस्थित बेड़ियां हनुमान मंदिर के श्री राम दरबार में फल फूल मीठा चढ़ाकर शीश नवाया और देश समाज के लिए मंगल कामना की। सुंदर कांड पाठ समापन के पश्चात मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला द्वारा श्री राम दरबार की भव्य आरती की गई इस दौरान भक्तों ने जय श्री राम के जय घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।

तत्पश्चात लोगो में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह,सुनील तिवारी,दिनेश शुक्ला, श्री कृष्ण पाठक,अनिल त्रिपाठी, ताड़क नाथ दुबे,अर्जुन वैश्य, भरत जायसवाल,गणेश देव पाठक,एम के पाण्डेय,सहित भारी संख्या भक्तगण मौजूद रहे।