संवाददाता@संदीप अग्रहरी……
— ब्लॉक सभागार में जुटेंगे बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान, आगामी योजनाओं पर बनेगी रणनीति

म्योरपुर विकास खंड सभागार में 10 जुलाई को सुबह 11 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई है। बैठक में विकास खंड के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) एवं ग्राम प्रधान शामिल होंगे। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान ब्लॉक क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रस्तावित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
ब्लॉक प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों से समय से बैठक में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने बताया कि बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के साथ क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप नई विकास योजनाओं को अंतिम रूप देना है। उन्होंने सभी बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।





