संवाददाता@विजय अग्रहरी…….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में बीती शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपए के आभूषणों और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
कनेटी गांव निवासी राधेश्याम त्रिपाठी पुत्र प्रभा शंकर त्रिपाठी चोपन स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। कनेटी गांव में उनका पुश्तैनी मकान है तथा उनके छोटे भाई ओमप्रकाश त्रिपाठी निवास करते हैं ।इधर कुछ दिनों से ओमप्रकाश त्रिपाठी अपने बेटे के यहां उड़ीसा गए हुए हैं। तीन-चार दिन से घर में कोई नहीं था।

बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी एवं बक्से का ताला तोड़कर लगभग 2 लाख रुपए का सामान, आभूषण और नगदी गायब कर दिया गया है। इस संबंध में घोरावल कोतवाली में शिक्षक राधेश्याम त्रिपाठी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है तथा घोरावल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शिकायत प्राप्त होने तथा मामले की जांच किये जाने की जानकारी दी।





