@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में अध्यक्ष, उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर पाण्डेय निर्विरोध अध्यक्ष घोषित हुए।
दोपहर करीब तीन बजे नामांकन पत्र जांच के बाद दयाशंकर पाण्डेय के नाम की सूची ब्लॉक परिसर में चस्पा होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता व सदर विधायक भूपेश चौबे के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास कार्यालय राबर्ट्सगंज पहंुचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय को मिष्ठान खिलाकर व माला पहना कर जीत की बधाई व शुभकामनाएं दिया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, रामेश्वर राय, बलदेव सिंह, प्रवीण सिंह, नार सिंह पटेल, चांदप्रकाश जैन, अवधेश सिंह पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।