@जेo केo/सोनभद्र………

Sonbhadra । दुद्धी कोतवाली के मलदेवा गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग टेलर सुशील मसीह (70 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।बुधवार सुबह 10 बजे एक महिला सिलाई का कपड़ा देने पहुंची। घर का दरवाजा खुला था। अंदर सुशील चारपाई पर जले पड़े थे, कमरे का सामान राख हो चुका। महिला की चीख पर ग्रामीण दौड़े और प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल को बताया।
सुशील पेशे से टेलर थे। छह संतान (3 बेटे, 3 बेटियां) थे, एक बेटे को छोड़ शेष की शादीशुदा। पत्नी की मौत के बाद वे मकान मालिक रूपेश कुमार के घर में अकेले रहते थे। मंगलवार रात खाना खाकर सो गए थे।
दुद्धी कोतवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, प्रभारी हरिकेश राम आजाद व उपनिरीक्षक श्याम जी यादव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनास्थल जांचा।शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस आग के कारण आदि की जांच कर रही।