बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

बुधवार को पुनर्वास प्रथम बीजपुर मां दूधइया देवी मंदिर के समीप उस समय देखने वालों की भीड़ लग जब एक गौ माता बच्चे को जन्म देने के लिए छटपटा रही थी।लगी भीड़ को देख कर सुजीत कुमार भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने गौ माता की छटपटता देख उनसे रहा नहीं गया उन्होंने गौ माता के बच्चे को हाथ लगाकर बछड़े को बाहर कराया इसी बीच राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक सहायक राम सेवक बीजपुर भी मौके पर पहुंच गए दोनों के सहयोग से मृत बछड़े का जन्म तो हुआ लेकिन गौ माता की जान बच गई अगर दोनों सहयोगी गौ माता के इस पुनीत कार्य को नहीं किए होते तो बछड़े की तो मौत हुई ही गौ माता की भी मौत हो जाती।राजकीय पशु चिकित्सालय के सहायक राम सेवक ने बताया कि पशु पालक पशुओं को आवारा की तरह छोड़ देते है उनके पालन का ध्यान नहीं देते जिससे पशु कमजोर हो जाते हैं इसी से इस गाय की हालत ऐसी हुई। उपस्थित लोगों ने उस पशुपालक को कोसा वही मृत बछड़े को जन्म कराने वाले दोनों लोगों की जम कर सराहना की गई।