• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. प्रेस क्लब डाला ने असहाय वंचितों में बांटे कंबल

JK Gupta by JK Gupta
January 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी……


भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब डाला द्वारा नगर पंचायत डाला के वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 व 10 के असहाय एवं वंचित लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब, वृद्ध, मजदूर तथा ठंड से सर्वाधिक प्रभावित परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव की राहत प्रदान की गई।

कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने किया उन्होंने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरित किए और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब डाला केवल समाचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाता आ रहा है। ठंड, विपदा या किसी भी कठिन परिस्थिति में सबसे पहले प्रभावित होने वाला वर्ग गरीब और असहाय होता है।

ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। प्रेस क्लब डाला पूर्व से ही सेवा और सहयोग के कार्य निरंतर करता आ रहा है और भविष्य में भी यह सिलसिला पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ जारी रहेगा।कार्यक्रम में प्रेस क्लब डाला के संरक्षक राज किशोर गुप्ता, राजवंश चौबे, अर्जुन मौर्य, संजय केसरी, ईश्वर जायसवाल, नीरज पाठक,महेश सोनी,शोएब सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश तिवारी द्वारा किया गया।

Previous Post

चूर्क. 25 लाख की नाजायज हीरोइन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

Next Post

बीजपुर. दर्द से कराह रही गाय की लोगो ने की मदद, चिकित्सक को बुलाया

Next Post

बीजपुर. दर्द से कराह रही गाय की लोगो ने की मदद, चिकित्सक को बुलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चोपन. पूरे अकीदत और सादगी से मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, चहुंओर उल्लास
  • अनपरा. पुलिस कर्मियों के लिए लगा निःशुल्क दंत शिविर
  • म्योरपुर, नए थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार, पत्रकारों से की मुलाकात
  • म्योरपुर. क्षेत्र में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाई गई
  • अनपरा. कॉलोनी में खुला ओपन जिम, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.