• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. 25 लाख की नाजायज हीरोइन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

JK Gupta by JK Gupta
January 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह…..


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन/ पर्यवेक्षण में जनपद में नाजायज मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20/21.01.2026 की रात्रि को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत घुवास बाजार से मेहुड़ी-सजौर मार्ग पर संदिध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति कुछ मात्रा में नाजायज मादक पदार्थ लेकर मेहुड़ी से साजौर जाने वाले मार्ग पर खड़े है।

जो किसी को बेचने/आपुर्ति करने की फिराक में हैं। प्राप्त मुखबिर खास की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम एवं एसओजी टीम सोनभद्र द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर
पहुँचकर मेहुड़ी- सजौर पुलिया के पास घेराबन्दी करते हुए दोनों व्यक्तियों 01 अटल बिहारी पु्त्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम चैनपुर थाना बभनी जनपद सोनभद्र एवं दीपक कुमार भारतीय पुत्र संजय कुमार भारतीय निवासी ग्राम सोनारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को समय करीब 00.20 बजे पुलिया के पास गिरफ्तार कर कब्जे से
अटल बिहारी के पास से 123 ग्राम नाजायज हेरोईन एवं दीपक कमार भारती के पास से 125 ग्राम नाजायज हेरोईन कुल हेरोईन 248 ग्राम 02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी) एवं1300/- रुपये नगद बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त अटल बिहारी द्वारा बताया गया कि वह लखनऊ से हेरोइन ला रहा था जिसे पीने वालों को बेचना बताया गया उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्टसगंज जनपद सोनभद्र पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप, एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे, उ. नि धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी, उ0नि अमित कुमार सिंह, हे0का0 कन्हैया, शामिल रहे।

Previous Post

Indonesia Masters Badminton Tournament: पीवी सिंधु-किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में

Next Post

डाला. प्रेस क्लब डाला ने असहाय वंचितों में बांटे कंबल

Next Post

डाला. प्रेस क्लब डाला ने असहाय वंचितों में बांटे कंबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.