@जे0 के0…..

Sonbhadra। बृहस्पतिवार को लगभग ग्यारह बजे चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से टकराते हुई लगभग पंद्रह फिट निचे झाड़ियों में जा गिरा जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हों गई और सवार घायल हों गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धिलाल पुत्र स्व0 रामलाल निवासी गुर्मा और घायल गुड्डू पुत्र संतोष निवासी जवारीडाड़ जो एक बाइक से जवारीडाड़ से गुरमुरा बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहें थे कि गुरमुरा से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले एकाएक बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे निशान बोर्ड के खम्बे से टकराते हुई लगभग पंद्रह फिट निचे जा गिरे ।
जिसमें बुद्धिलाल पुत्र स्व0 रामलाल निवासी गुर्मा की मौके पर मौत हों गई और घायल को सीएचसी चोपन टोल प्लाजा के एम्बुलेंस द्वारा भेजवा दिया गया। वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल गुरमुरा में ही रहता था।





