• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. ट्रेनों के ठहराव को लेकर जोरदार प्रदर्शन, काला झंडा दिखाकर जताया विरोध

JK Gupta by JK Gupta
January 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र. @आनन्द गुप्ता….


विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क में व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

बताया गया कि विंढमगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर विगत कई वर्षों से संघर्ष चल रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक किसी भी ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में रांची–चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, चोपन–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर तथा नई प्रस्तावित धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का विंढमगंज स्टेशन पर ठहराव शामिल है। इसके पूर्व भी ट्रेनों ठहराव न मिलने को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुजीत कुमार ने कहा कि आज हम सभी काला झंडा लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम सभी मतदान का बहिष्कार करेंगे। साथ ही उन्होंने भविष्य में बड़े जन आंदोलन की चेतावनी भी दी।
वहीं मुकेश केशरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला होने के साथ ही झारखंड सीमा से सटा विंढमगंज क्षेत्र झारखंड के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ऐसे में यहां ट्रेनों का ठहराव अति आवश्यक है।

इस मौके पर अशोक जायसवाल, विकास जायसवाल, मुर्तजा अंसारी,अभय , दीपक गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला।

Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग टेलर की जलकर मौत

Next Post

सोनभद्र. भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने 31km की पद यात्रा कर रोजगार सामाजिक न्याय पद यात्रा को समर्थन दिया

Next Post

सोनभद्र. भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने 31km की पद यात्रा कर रोजगार सामाजिक न्याय पद यात्रा को समर्थन दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.