Last Updated:
Khaidem Shileima Chanu crying: महिला जूनियर एशिया कप खिताब लगातार तीसरी बार जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. भारत ने अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया. फाइनल में चीन को 1-0 से हराने के बाद ड्रेसिंगरूम में कप्तान खैदम चानू भावुक होकर रो पड़ीं, जिन्हें साथी खिलाड़ियों ने गले लगाया. इसके बाद पूरी टीम ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया.
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने खिताब जीतने के बाद खूब डांस किया.
नई दिल्ली. चीन के हुलुनबुइर में जब आखिरी सीटी बजी और भारत की बेटियों ने लगातार तीसरी बार महिला जूनियर एशिया कप का ताज अपने नाम किया, तो मैदान पर सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं जीती गई थी, बल्कि सालों का त्याग, मेहनत और अनगिनत सपने साकार हुए. जीत के उस ऐतिहासिक पल के बाद मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में जो दृश्य उभरा, उसने हर देशवासी का दिल छू लिया. मैच खत्म होते ही मैदान पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा. जीत की असीम खुशी और महीनों के कड़े मानसिक तनाव से राहत मिलते ही भारतीय कप्तान खैदम चानू अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं.
वर्षों के कड़े अनुशासन, गांव-घर से दूर रहने के त्याग और देश को चैंपियन बनाने की भारी जिम्मेदारी का बोझ जैसे ही उनके कंधों से हटा, उनकी आंखों से खुशी और फक्र के आंसू छलक पड़े. अपनी कप्तान को यूं भावुक होता देख बाकी साथी खिलाड़ी तुरंत उनके पास दौड़ीं और उन्हें अपनी बांहों में भर लिया. खिलाड़ियों ने बड़े प्यार से अपनी कप्तान के आंसू पोंछे, उन्हें चुप कराया और पीठ थपथपाकर जीत का जश्न मनाने के लिए खड़ा किया. वह एक पल यह बयां कर रहा था कि यह टीम सिर्फ मैदान पर खेलने वाली 11 खिलाड़ियों का समूह नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख को बांटने वाला एक अटूट परिवार है.
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने खिताब जीतने के बाद खूब डांस किया.
𝗧𝗛𝗘 𝗠𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧 𝗜𝗧 𝗔𝗟𝗟 𝗦𝗜𝗡𝗞𝗦 𝗜𝗡. 🇮🇳🏆



