• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेनुकूट. गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
January 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पिपरी के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी क्रम में उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी रेनुकूट, हमराह हेड कांस्टेबल रामजीत यादव, कांस्टेबल सुनील यादव एवं महिला कांस्टेबल अर्चना के साथ थाना पिपरी से प्राइवेट वाहन व चालक सहित क्षेत्र भ्रमण पर निकले हुए थे। शुक्रवार की देर रात रेलवे स्टेशन रेनुकूट के पास मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक महिला को रोका गया।

तलाशी के दौरान महिला अभियुक्ता सुनीता देवी पुत्री शंखू धईकार, पत्नी छोटे धरिकार, निवासी चाचा कॉलोनी वार्ड संख्या 03, रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष, के कब्जे से 1.148 ग्राम अवैध गांजा एवं गांजा बिक्री से प्राप्त 115 रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Previous Post

रेणुकूट. रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले यात्री की मौत, जीआरपी ने कराई शिनाख्त

Next Post

बीजपुर. संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, घर में पसरा मातम

Next Post

बीजपुर. संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, घर में पसरा मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.