• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राष्ट्रीय लोक दल ने खरीद शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
January 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo के0/सोनभद्र……


— पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच ने धान खरीद पर उठाया सवाल, किया सीबीआई जांच की मांग


Sonbhadra । समय से पूर्व ही सोनभद्र जनपद के धान खरीद लक्ष्य पूरा दिखाकर खरीद केन्द्रों पर धान खरीद बन्द किए जाने के मामले चिंता का विषय बताते हुए को राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत ने कहा धान खरीद केन्द्रों पर किसानों का धान खरीद बन्द होने से किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई है।

लोकदल जिलाध्यक्ष श्रीकांत के नेतृत्व में आज किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए सोनभद्र में धान खरीद शुरू कराने की मांग किया है।

श्रीकांत त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को बताया है कि सोनभद्र में पंजिकृत 27 हजार किसानों के सापेक्ष अभी तक मात्र 16 हजार किसानों का धान खरीदा गया है। शेष ग्यारह हजार से अधिक किसानों को धान अभी बेचना है। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि खरीद की निर्धारित अंतिम तिथि 28 फरवरी से 45 दिन पहले ही लक्ष्य पूरा करके खरीद बंद होने से हजारों किसानों के सामने अभी धान बेचने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

कहा यदि धान खरीद नहीं किया गया तो हजारों किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ज्ञापन देकर लौटे राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शासन को अवगत कराकर लक्ष्य बढ़ाकर खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

किसानों की मांग के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने जनपद सोनभद्र धान खरीद लक्ष्य सिर्फ कागजों पर पूरा करने का आरोप जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाते हुए अब-तक हुये धान खरीद की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए दावा किया कि यदि ईमानदारी से जांच हो तो 100 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार बंदरबांट सामने आयेगा।

इस मौके पर प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोक दल राम सेवक पटेल, सुमित मिश्रा, पवन कुमार शुक्ला, प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, विकास पाण्डेय, गंगेश्वर पटेल, लवकुश पटेल, सुनील गुप्ता, सुरेश मिश्रा, आकाश मौर्या, प्रवीण यादव, चंदन सिंह, प्रदीप पटेल, सचिन तिवारी सहित दर्जनों किसान और कार्यकर्ता उपस्थित थे, यह जानकारी  जिला मिडिया प्रभारी विकास ने अवगत करवाया है।

Previous Post

डाला. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Next Post

म्योरपुर. संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

म्योरपुर. संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.