डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..

स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की रात्रि आठ बजे 50 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र सीताराम निवासी बाड़ी डाला पैदल वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर जा रहा था उसी समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।