संवाददाता@उमेश सिंह…..

अनपरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर आधा दर्जन लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक के पिता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दी गई तहरीर के अनुसार वार्ड संख्या-18, बोस नगर निवासी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जून की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र सत्यम श्रीवास्तव कुबरी स्थित नपं पंचायत कार्यालय पर सुरक्षा प्रहरी की ड्यूटी करने जा जा रहा था।पहले से मौजूद आधा दर्जन युवको ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट में उनके पुत्र के सिर में गंभीर चोट आई और कंधे में फ्रैक्चर हो गया।आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनपरा ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोढ़ी स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पीड़ित के पिता ने अनपरा पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में अनपरा क्राइम इन्स्पेक्टर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली हैं जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी






