@जेo केo/सोनभद्र……..
— 350 लीटर अवैध डीजल, 20 लीटर पेट्रोल, भारी मात्रा में उपकरण जिसमे ड्रम, जर्किन, लोहे की कूप बरामद, तीन गिरफ्तार, दो फरार

Sonbhadra । जनपद में अवैध तेल कालाबजारी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में दो थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में चोपन व अनपरा थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध डीजल-पेट्रोल, टैंकर व उपकरण बरामद किए गए हैं। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

वही दूसरी ओर चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में बड़ी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस ने गुरमुरा क्षेत्र में छापेमारी कर 120 लीटर अवैध डीजल, 20 लीटर पेट्रोल, एक टैंकर, मोटर पंप सहित कई उपकरण बरामद किए।

मौके से राम आशीष कुमार (निवासी बिहार) व मनीष कुमार (निवासी गुरमुरा) को गिरफ्तार किया गया, जबकि सोनू जायसवाल फरार हो गया। इस संबंध में थाना चोपन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में भी शिकंजा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस ने बैरपान क्षेत्र में छापेमारी की।यहां से 230 लीटर अवैध डीजल,खाली गैलन व प्लास्टिक पाइप बरामद किए गए।मौके से अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया।
जबकि जगत यादव फरार हो गया। स्थानीय थाना अनपरा पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि अवैध तेल कालाबजारी, और जनविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।