• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ा

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


बीजपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में रविवार को बीजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूछताछ के पश्चात विधिक कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश में वांक्षित अपराधियों और अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमणशील थी, इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि जो मानव कंकाल मोटकी मुकुट पहाड़ी पर मिली थी उसका अभियुक्त सुरेश पुत्र मानिक चन्द निवासी शिसवा थाना बभनी जरहा मंदिर के पास खड़ा है, अगर तत्काल उक्त स्थान पर जाय तो गिरफ्तार किया जा सकता है ।

जरिए मुखबिर सूचना मिली बिना समय गंवाए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खड़ा संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा तत्परता बरतते हुए घेरे बंदी कर धर दबोचा गया जिसे थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ कि तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपना नाम सुरेश पुत्र मानिक चन्द निवासी शिसवा थाना बभनी बताया, जिसे बीएनएस की धारा 138,,1,,238,, ए,, में अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल और एक गमछा बरामद किया गया। मृतका पार्वती के पति विनोद कुमार छानी पाथर काचन म्योरपुर द्वारा म्योरपुर थाने में 29 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, मेरी पत्नी 10 मई को घर से म्योरपुर बाजार के लिए कह निकली थी जो वापस नहीं आई। जिसका कंकाल 30 मई को मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में मिला था, जिसका पहचान साड़ी व उसके चप्पल से परिजनों से हुआ था।

घर से निकलने के बाद पार्वती को मोटर साइकिल पर लाले पनिका और सुरेश निवासी सिशवा बभनी को ले जाते देखा गया था जिनके विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरप्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह प्रधान आरक्षी भानु प्रताप यादव, आरक्षी राहुल गोंड, साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका और लाले पनिका के बीच अवैध संबंध थे, महिला लाले से शादी का दबाव बना रही थी जो आरोपी लाले पनिका को कत्तई मंजूर नहीं था और उसने महिला को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, घटना को अंजाम देने के लिए अपने सहयोगी सुरेश चंद्र के सहयोग से महिला को मिलने के लिए बुलाया और उसे सुनसान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर फरार हो गए ।

वही दूसरी गिरफ्तारी दोड़हर के पंचायत भवन से टॉप टेन अपराधी राजू भारती की गई जो 4/25आर्म्स एक्ट की धारा में वांक्षित है, जिसका पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही थी कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त पंचायत भवन पर खड़ा है।

सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसे देख भागने लगा तत्परता बरतते हुए घेरे बंदी कर धर दबोचा गया थाने लाकर कड़ाई से पूछ ताछ कर विधिक कार्रवाई कर सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार के निर्देश का पालन करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीनानाथ,आरक्षी हरिश्चन्द शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

Next Post

मुख्यालय. आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, भिक्षाटन कर ₹420 का चढ़ावा किया दान

Next Post

मुख्यालय. आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, भिक्षाटन कर ₹420 का चढ़ावा किया दान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio