डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी……

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ता गुरुवार को मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए मलीन बस्ती समेत अन्य जगहों पर बच्चों के बीच पहुंचे जंहा उनमें चाकलेट व टाफी का वितरण किया इसके अलावा पठन पाठन कर रहे बच्चों समेत कलमकारों को कलम दी गई।इस दौरान रमेश भारती ,कांता प्रसाद ,केसकली देवी ,करन आदि मौजूद रहे।