संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…..

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की त्वरित कार्रवाई से थाना दुद्धी क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाकर सुरक्षित संरक्षण दिया गया।
सूचना प्राप्त होते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुचे,टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया और केसवर्कर बजरंग सिंह शामिल रहे। जांच के दौरान परिजनों से बालिकाओं की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परन्तु कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम ने गीता (17 वर्ष) और सविता (16 वर्ष) को संरक्षण में लिया। कोतवाली दुद्धी में जीडी दर्ज कराने के उपरांत दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा, “बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के सहयोग और जागरूकता से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह रोका जा सकता है।”
बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार वर्तमान में दोनों किशोरियों को बालगृह बालिका, रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है, जहाँ उनकी देखभाल और काउंसलिंग की जा रही है,