संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम….

दुद्धी नगर पंचायत में पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत आज बुधवार को लगातार दूसरे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने सीसी रोड का भूमि पूजन किया। दुद्धी नगर पंचायत के वार्डो में सीसी रोड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से नगरवासियों में हर्ष का माहौल हैं।
मंगलवार को भी चेयरमैन ने वार्ड नंबर पांच में राजू के घर से घर से लेकर सतीश सोनी के घर तक एक सीसी रोड का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया था,और आज बुधवार को भी इस वार्ड में जलील के घर से गणेश प्रसाद के घर तक सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर सभासद सोनू खान,मनोनीत सभासद सुमित सोनी, राजेंद्र सोनी, गणेश,सहित अन्य लोग मौजूद रहे,