संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत बघाडू गांव के जरहर टोला चौराहे के पास बुधवार की अल सुबह लगभग 3:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, कि इसी दरमियान सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य में लगे उपकरण से बाइक सवार टकरा गया , जिससे चालक सूर्यकांत 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जिंदलाल निवासी ग्राम बघाडू, के सर पर गंभीर चोटे आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दो अन्य घायलों को हल्की चोटे आई, दुर्घटना के चीखने पुकारने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के सीएचसी दुद्धी भेजवाया ,जहाँ लगभग 3:30 बजे घायल युवक को अस्पताल लाया गया, ड्यूटी मौजूद चिकित्सक सुनील कुमार के द्वारा चालक सूर्यकांत को देखकर मृत घोषित कर दिया और मेमो जरिये पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मोर्चेरी हॉउस भिजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।