संवाददाता@बद्री प्रसाद…..
— पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की मांग

चोपन थाना के गुरमा पुलिस चौकी अन्तर्गत सोनभद्र जिला कारागार में नियुक्त बंदी रक्षक शादाब पुत्र मोमिन 3/5/026 शाम 6:30 के लगभग जिला कारागार से मारकुंडी मीनाबाजार में आवश्यक सामान लेते समय कही गिरकर खो गया था।सामान लेते समय जब बंदीरक्षक पर्श पैकेट में से निकालना चाहा तो पैकेट में देखा तो पर्श गायब था।
पर्श गायब देख बंदीरक्षक काफी हलकान, परेशान हो गया।काफी खोजबीन के पश्चात भी पर्श का कही पता नहीं चल सका।
इस सम्बंध में गुर्मा स्थित सोनभद्र जिला कारागार में नियुक्त बंदी रक्षक शादाब पुत्र मोमिन निवासी 255/1, केवालपुरी मुज़फ़्फ़रनगर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि पर्श में नगद 2400 रु.,आधार कार्ड,पेन कार्ड ,ड्राइविंग लाईसेंस,दो बैकों का डेविड कार्ड,क्रेडिट कार्ड,दो मैट्रो कार्ड,पति पत्नी का फोटो के साथ विभागीय पहचान पत्र था।जो मुल कागजात गायब हो जाने के पश्चात प्रार्थी ने चोपन थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।